एफएलएन एवं नई एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तकों पर आधारित प्रशिक्षण की तैयारियों को लेकर हुई समीक्षा बैठक
आदर्श सहारा टाइम्स
कौशाम्बी। एफएलएन एवं नई एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तकों पर आधारित प्रस्तावित पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम की सफल तैयारी एवं प्रभावी संचालन के उद्देश्य से बुधवार को डा अरुण कुमार सिंह (खंड शिक्षा अधिकारी, कौशाम्बी )की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा, प्रशिक्षण मॉड्यूल, सत्रवार व्यवस्थाओं, प्रतिभागी शिक्षकों की उपस्थिति, प्रशिक्षण सामग्री, संदर्भदाताओं की जिम्मेदारियों तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। खंड शिक्षा अधिकारी ने सभी संदर्भदाताओं एवं एआरपी टीम को निर्देशित किया कि प्रशिक्षण का प्रत्येक सत्र गतिविधि-आधारित, सहभागी एवं गुणवत्तापूर्ण हो, ताकि शिक्षक नवीन शिक्षण विधियों को प्रभावी ढंग से आत्मसात कर विद्यालयों में लागू कर सकें।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि प्रशिक्षण के दौरान कैच-अप शिक्षण, निपुण लक्ष्य, नई पाठ्यपुस्तकों के प्रभावी उपयोग, पुस्तकालय, कार्यपुस्तिका, शिक्षक डायरी, स्मार्ट क्लास एवं गतिविधि-आधारित शिक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष फोकस किया जाएगा।
बैठक में एआरपी टीम एवं संबंधित अधिकारियों ने प्रशिक्षण को सफल बनाने के लिए अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ करने का संकल्प लिया। इस बैठक में एआरपी टीम से अनिल कुमार सिंह अजीत कुमार शुक्ला कृष्ण प्रकाश सिंह पुष्पेंद्र सिंह ओम नारायण साहू व एलएलएफ टीम से मोहम्मद शादाब ने प्रतिभाग किया ।
