सपाइयों ने फूंका धर्मेंद्र प्रधान का पुतला,कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया नजरबंद
आदर्श सहारा टाइम्स
कोरांव ,प्रयागराज । सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को दिल्ली पुलिस के द्वारा गिरफ्तार करने की सूचना कार्यकर्ताओं को होते ही आक्रोश उत्पन्न हो गया और वह कोरांव चौराहे पर विधानसभा अध्यक्ष सोमदत्त पटेल के निर्देश पर संभावित प्रत्याशी रविंद्र जैसल प्रधान जिला सचिव समाजवादी पार्टी के नेतृत्व में कोरांव चौराहे पर दिल्ली पुलिस और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया सपाइयों के आक्रोश को देखते हुए कोरांव पुलिस द्वारा सुबह से कार्यकर्ताओं को नजरबंद करने का काम करने के बावजूद कार्यकर्ताओं ने पुलिस को चकमा देते हुए अपना कार्यक्रम करने में सफल हो गए जैसे ही सपाइयों के चौराहे पर जुटने की खबर प्रशासन को हुई प्रशासन के हाथ पांव फूल गया और तत्काल मौके पर पहुंच कर पार्टी कार्यकर्ताओं से पुतला छीनने का असफल प्रयास किया इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी किया इस मौके पर सपा नेता रविंद्र जैसल ने कहा कि जिस प्रकार से सरकार मुद्दा विहीन हो गई है और छात्रों का शोषण करने का काम कर रही है उनके ऊपर लाठी चार्ज करते हुए सैकड़ो छात्रों को जेल भेजा गया यह अनुचित है शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को नैतिकता के आधार पर तत्काल इस्तीफा देना चाहिए ताकि लोकतंत्र की रक्षा हो सके भाजपा सरकार अपनी हठधर्मिता अपनाते हुए लोकतंत्र की मर्यादा को तार-तार करने में लगी हुई है अब वह दिन दूर रही जब देश की जनता भाजपा सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने का काम करेगी। मौके प्रमुख रूप से दिनेश पटेल जिला उपाध्यक्ष संजय पटेल विधानसभा सचिव हरि प्रसाद पाल प्रदेश सचिव मेहताब खान नगर अध्यक्ष अतुल पटेल भानु पटेल यादवेंद्र अहीर अश्वनी पटेल दीपक पटेल उपस्थित रहे।
