मिशन शाक्ति के तहत बालिका ओं को किया गया जागरूक बड़ोखर विद्यालय चौकी बड़ोखर
आदर्श सहारा टाइम्स
कोरांव ,प्रयागराज । मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार द्वारा नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु अक्टूबर 2026 से प्रदेश भर में अभियान *“मिशन शक्ति-6.0”* के क्रम में आज दिनांक-21.10.2026 को श्रीमान् पुलिस आयुक्त व श्रीमान अपर पुलिस आयुक्त महोदय के निर्देशन में व पुलिस उपायुक्त जोन यमुनानगर के कुशल पर्यवेक्षण में नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु चलाये जा रहे अभियान “मिशन शक्ति 6.0” के तहत यमुनानगर जोन के थाना कोरांव क्षेत्रान्तर्गत प्राथमिक विद्यालय बड़ोखर में दिनांक 21.10.2026 को मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए संचालित विशेष अभियान ‘मिशन शक्ति’ के अंतर्गत साईबर जागरुक किया गया । इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं के मन से पुलिस का झिझक व भय दूर करना, उनमें आत्मविश्वास का संचार करना तथा कानून व सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं से सीधे परिचित कराना रहा।
*छात्राओं को विभिन्न आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की उपयोगिता और संचालन के बारे में विस्तार से बताया गया:*
1090 (महिला पावर लाइन) – छेड़खानी या किसी भी प्रकार के उत्पीड़न पर गोपनीय शिकायत दर्ज कराने हेतु।
112 (आपातकालीन पुलिस सेवा) – 24 घंटे किसी भी आकस्मिक परिस्थिति में तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त करने हेतु।
1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) – बच्चों की सुरक्षा व संरक्षण हेतु।
1930 (साइबर हेल्पलाइन) – ऑनलाइन धोखाधड़ी एवं साइबर अपराध से बचाव व शिकायत हेतु।
1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन)।
*साइबर सुरक्षा व आत्मरक्षा के प्रति जागरूकता:*
इंटरनेट व सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, अनजानी कॉल्स/मैसेज से सतर्क रहने और किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में बिना डरे अपने अभिभावकों व पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया।
*जागरूक करने वाली पुलिस टीम -*
1. SHO शैलेन्द्र सिंह प्र0नि0 कोरांव
2. उ0नि0 दीपक राजपूत प्र0चौ0 बड़ोखर
3. रि0का0 सुशील
4. रि0म0का0 प्रेमलता मौर्या आदि मौजूद रहे।
