मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड, विकास एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड, विकास एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

कार्यदायी संस्थाओं को कार्यों में तेजी लाते हुए कार्य को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराये जाने के निर्देश

सहारा सन्देश टाइम्स

प्रयागराज । जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को संगम सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड, विकास एवं निर्माण कार्यों तथा 50 लाख से अधिक लागत की परियोजनाओं की बैठक की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने बैठक में अनुपस्थित रहने पर अधिशासी अभियंता उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी लि0 को स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। बैठक में जननी सुरक्षा में सी श्रेणी, ओडीओपी टूलकिट योजना में डी श्रेणी, विश्वकर्मा श्रमसम्मान निधि में डी श्रेणी, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में सी श्रेणी, सेतुओं के निर्माण में डी श्रेणी होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है।
परियोजना प्रबंधक एवं अधिशासी अभियंता उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड, उत्तर प्रदेश जल निगम नगरीय, उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमिटेड, उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड, यू0पी0 सिडको सी0एन0डी0एस0 लोक निर्माण विभाग, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग,नगर निगम प्रयागराज, उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड लखनऊ, उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लिमिटेड, ग्रामीण अभियंत्रण सेवा, प्रयागराज विकास प्राधिकरण, उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड, उत्तर प्रदेश जल निगम ग्रामीण, को निर्देशित किया गया कि जिन परियोजनाओं में पूर्णता तिथि बढ़ाया जाना है एवं अवमुक्त धनराशि के सापेक्ष शत प्रतिशत व्यय धनराशि करने तथा जो परियोजना पूर्ण हो चुकी हैं उनको ससमय उसे विभाग को हस्तनांतरण करने की कार्रवाही करने के निर्देश दिया गया। सीएम डैशबोर्ड से संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अपने विभाग से संबंधित योजनाएं जो डैशबोर्ड पोर्टल पर प्रदर्शित होनी है की गूगल शीट प्रत्येक दशा में प्रतिदिन गूगल सीट का अपडेट किया जाए। मुख्य विकास अधिकारी ने बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों से अपने-अपने विभाग की सभी योजनाओं की नियमित समीक्षा करने तथा जिन कार्यों में उनके स्तर से कार्यवाही अपेक्षित है, उनकी समीक्षा कराये जाने के निर्देश दिए है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से सभी पात्र लाभार्थिंयों को लाभान्वित कराये जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने सख्त हिदायत देते हुए कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन एवं निर्माणकार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता स्वीकार नहीं होगी। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए बी व सी रैकिंग होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा कोई भी कार्य समय सीमा के पश्चात लम्बित न रहे, के निर्देश दिए है। उन्होंने जो कार्य समय सीमा के अन्तर्गत है, उन्हें गुणवत्ता के साथ तेजी से पूर्ण किए जाने तथा जिन परियोजनाओं में उचित कारणों से कार्य पूर्ण होने की समयसीमा को बढ़ाये जाने की आवश्यकता है, उनकी समयसीमा को बढ़ाये जाने हेतु सक्षम स्तर पर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि जो भी परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी है या आंशिकरूप से अपूर्ण है, उन्हें शीघ्रता से पूर्ण कराते हुए हैण्डओवर की कार्रवाई सुनिश्चित की जाये।
मुख्य विकास अधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड पर बी, सी व डी रैकिंग वाले विभागों की प्रतिदिन मानीटरिंग कराने के लिए कहा है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने विभागों के निम्न श्रेणी का प्रदर्शन करने वाली योजनाओं में उनके निम्न श्रेणी होने के कारणों के बारे में विस्तार से जानकारी ली और सभी को चेतावनी देते हुए श्रेणी में सुधार लाने और अगले माह उन्हें ए श्रेणी में लाये जाने के निर्देश दिए है, कहा कि अन्यथा सम्बंधित अधिकारी के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। मुख्य विकास अधिकारी ने फीडिंग के कार्य में ढिलाई न बरतने के निर्देश दिए है। इस अवसर पर परियोजना निदेशक भूपेन्द्र कुमार सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संतोष कुमार सहित अन्य सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *