मेजा क्षेत्र में कल होगा भव्य कजरी महोत्सव, नए-पुराने कलाकार करेंगे प्रस्तुति
आदर्श सहारा टाइम्स
मेजा,प्रयागराज। मेजा क्षेत्र के परानीपुर ग्राम सभा अंतर्गत डी एम मार्केट में 25 जुलाई 2026 को कजरी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।
आयोजक एवं प्रसिद्ध भोजपुरी बिरहा गायक मुन्ना लाल यादव ने बताया कि कजरी महोत्सव लोक संस्कृति को जीवित रखने के उद्देश्य से हर साल मनाया जाता है। इस बार भी डी एम मार्केट को आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी।
उन्होंने कहा कि इस मंच पर कोई भी इच्छुक नया या पुराना कलाकार अपनी प्रस्तुति दे सकता है। गायन, नृत्य और बिरहा के माध्यम से कलाकार कजरी के पारंपरिक रंग बिखेरेंगे।
आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से बड़ी संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। माना जा रहा है कि इस महोत्सव से लोक कला को नया मंच मिलेगा और ग्रामीण दर्शकों को मनोरंजन का भरपूर अवसर मिलेगा।
