युवक यमुना में डूबा परिवार में मचा कोहराम
आदर्श सहारा टाइम्स
कौशाम्बी। युवक यमुना में डूबा परिवार में मचा कोहराम
पिपरी थाना क्षेत्र के शेरगढ़ गांव निवासी अमर सिंह उम्र 40 वर्ष पुत्र स्वर्गीय सीताराम रैदास रविवार की सुबह लगभग 8:00 बजे यमुना नदी में स्नान करने गया था घर नहीं लौटने पर परिजनों ने जब खोजबीन की तो यमुना किनारे उसका कपड़ा रखा हुआ था तो लोगों को शंका हुआ कि शायद यमुना नदी में वह डूब गए सूचना मिलते ही मौके पर थाना पिपरी इंस्पेक्टर दिनेश परिहार व चौकी इंचार्ज मखदूमपुर विजय शंकर मौर्य पहुंचे।और ग्रामीणों की मदद से जाल डालकर लगभग 3:30 बजे शव को यमुना नदी से बाहर निकाला गया अपने पीछे वह पत्नी विमला देवी व पांच बच्चे छोड़ गया जो एक लड़की कविता उम्र लगभग 15 वर्ष संजय उम्र 12 वर्ष संदीप 10 अजय 7 वर्ष विजय 4 वर्ष छोड़ गए हैं मृतक मजदूरी करके अपने बच्चों का पालन पोषण करते थे। शव को देखते ही परिवार में मचा खलबली पुलिस जांच में जुटी।