उत्तर प्रदेश विधान परिषद के इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के दृष्टिगत मंडलायुक्त ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के दृष्टिगत मंडलायुक्त ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

सहारा सन्देश टाइम्स

प्रयागराज । उत्तर प्रदेश विधान परिषद के इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 का मतदान जनपद में सकुशल एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम. ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने ज्वाला देवी इंटर कॉलेज, सेंट एंथोनीज़ गर्ल्स इंटर कॉलेज एवं कर्नलगंज इंटर कॉलेज सहित अन्य मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा तैनात अधिकारियों एवं बूथ लेवल अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, अनधिकृत व्यक्तियों को मतदान कक्ष में प्रवेश न दिया जाए, मतदान कक्ष में मोबाइल फोन ले जाने पर प्रतिबंध का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सभी दिशा-निर्देशों एवं मानक संचालन प्रक्रियाओं का पूर्ण पालन करते हुए मतदान को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *