आरके ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में ‘विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा’ अभियान आयोजित

आरके ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में ‘विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा’ अभियान आयोजित

विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए किया प्रेरित

आदर्श सहारा टाइम्स

नैनी,प्रयागराज। आरके ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में माई भारत के तत्वावधान में ‘विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा’ अभियान का आयोजन उत्साह एवं जागरूकता के साथ किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें स्वस्थ, सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम में संस्थान के चेयरमैन डॉ. आशुतोष त्रिपाठी एवं एचआर ओम शर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और सकारात्मक सोच देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों की जागरूकता बढ़ाने और उनके ज्ञानवर्धन के उद्देश्य से क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही, उपस्थित अतिथियों एवं गणमान्य व्यक्तियों का सम्मान कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया गया।
इस अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी जिम्मेदारी निभाने तथा स्वस्थ, सशक्त और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम का संदेश रहा कि नशामुक्त युवा ही सशक्त राष्ट्र और विकसित भारत की आधारशिला हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *