दिव्यांगोत्थान सेवा समिति, जेवनिया, शुकुलपुर में आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन कल
आदर्श सहारा टाइम्स
मेजा, प्रयागराज। दिव्यांगोत्थान सेवा समिति, जेवनिया, प्रयागराज द्वारा आयोजित विशाल कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन 18 दिसंबर 2023 सोमवार को होगा। उक्त जानकारी समिति के सचिव ज्योतिषाचार्य पंडित कमला शंकर उपाध्याय ने देते हुए बताया कि उक्त आयोजन (वर्ष 2015) लगभग आठ वर्षों से पूर्व प्रधान जेवनिया रुचि तिवारी पत्नी शासकीय अधिवक्ता अभिषेक तिवारी(जेवनिया) द्वारा किया जा रहा है। विकास तिवारी,राहुल श्रीवास्तव ने कहा कि उक्त अवसर पर दो हजार गरीबों, निराश्रितों को कंबल वितरण किया जाएगा।