घूघा व मड़फा में विकसित भारत संकल्प यात्रा के द्वारा ग्रामीणों को दी गई जानकारी

घूघा व मड़फा में विकसित भारत संकल्प यात्रा के द्वारा ग्रामीणों को दी गई जानकारी

आदर्श सहारा टाइम्स

कोरांव, प्रयागराज।  विकासखंड कोरांव के घूघा व मड़फा गांव में गुरुवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली गई। विकसित भारत संकल्प यात्रा के जरिए ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से रूबरू कराया गया। साथ ही योजनाओं का लाभ कैसे लिया जा सकता है। आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विकसित भारत संकल्प यात्रा में मौजूद रहे सहायक विकास अधिकारी सांख्यिकी राजेंद्र यादव व सहायक विकास अधिकारी कृषि सुरेंद्र लाल श्रीवास्तव ने ग्रामीणों को विभागवार योजनाओं की जानकारी दी और कर्तव्यनिष्ठ नागरिक होने व देश के विकास में योगदान देने हेतु गांव के नागरिकों को शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम में उपस्थित रहे अयोध्या मंडल के मंडल अध्यक्ष रवि द्विवेदी ने ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। मंडल अध्यक्ष के द्वारा गांव में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान सुशीला देवी व पुष्पा देवी ने किया। इस दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी राघव प्रसाद यादव प्रधान प्रतिनिधि प्रेमचंद, श्याम सिंह सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *