सड़क किनारे सूखे पेड़ दे रहे दुर्घटना को दावत
आदर्श सहारा टाइम्स
उरुवा, प्रयागराज।जनपद प्रयागराज के विभिन्न मार्गो पर सड़क किनारे खड़े सूखे पेड़ दुर्घटना को दावत दे रहे हैं। इन पेड़ों के गिरने से जहां लोगों जान जा सकती है। वहीं घंटों जाम लगने से आवागमन बाधित हो सकता है। वन विभाग इन पेड़ों को चिन्हित कर समय से कटाई नहीं करा रहा है।
ज्ञात हो कि प्रयागराज मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आम, महुआ, लिप्टस आदि के दर्जनों पेड़ सूख गये हैं। आंधी तूफान आने पर यह जर्जर पेड़ सड़क पर गिर सकते हैं हैं। जिनकी चपेट में आने से कई लोगों की जान जा सकती है। गत वर्ष अगस्त औंता के पास पेड़ गिरने से कई घंटे तक आवागमन बाधित रहा और एक व्यक्ती की मौत हो गई थी।।
इस तरह की कई घटनाएं जिले में घट चुकी हैं। बावजूद इसके विभाग ध्यान नहीं दे रहा है।