मकर संक्रांति 15 जनवरी 2024, सोमवार को मनाया जाएगा

मकर संक्रांति 15 जनवरी 2024, सोमवार को मनाया जाएगा

आदर्श सहारा टाइम्स

प्रयागराज। इस साल मकर संक्रांति 15 जनवरी 2024 को मनाई जाएगी।इस दिन भगवान सूर्यनारायण धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य का मकर राशि में प्रवेश के साथ ही दक्षिणायन समाप्त होकर उत्तरायण शुरू हो जाता है। सूर्य के उत्तरायण होने पर खरमास भी समाप्त होंगे और सभी मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे। मकर संक्रांति का दिन स्नान, दान- पुण्य, तीर्थ दर्शन व सूर्य की पूजा- उपासना के लिए विशेष होता है।
मकर संक्रांति पर विशेष संयोग

15 जनवरी 2024 को मकर संक्रांति पर 77 सालों के बाद वरीयान योग और रवि योग का संयोग बन रहा है। इस दिन बुध और मंगल भी एक ही राशि धनु में विराजमान रहेंगे, इन ग्रहों की युति राजनीति, लेखन में कार्य कर रहे लोगों के लिए बहुत लाभदायक होती है।
वरीयान योग-: प्रात: 02.40 – रात 11.11 (15 जनवरी 2024)
रवि योग-: सुबह 07.15 – सुबह 08.07 (15 जनवरी 2024)
सोमवार-: पांच साल बाद मकर संक्रांति सोमवार के दिन पड़ रही है। ऐसे में सूर्य संग शिव का आशीर्वाद भी प्राप्त होगा।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *