सपाइयों ने मनाया सांसद डिंपल यादव का जन्मदिन

सपाइयों ने मनाया सांसद डिंपल यादव का जन्मदिन

 

आदर्श सहारा टाइम्स

 

कोरांव, प्रयागराज।  समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पूर्व मुख्यमंत्री की पत्नी डिंपल यादव सांसद कन्नौज की जन्मदिन पार्टी कार्यकर्ताओं ने कोरांव विधानसभा के पार्टी कार्यालय कोरांव में विधानसभा अध्यक्ष सोमदत्त सिंह पटेल जिला पंचायत सदस्य प्रयागराज के नेतृत्व में भव्य तरीके से मनाई गई।

इस मौके पर सपा नेता ने सिंह ने कहा कि डिंपल यादव जिस प्रकार से सड़क से लेकर संसद तक महिला समाज के लिए और उनके अधिकारों की आवाज उठाने के लिए संघर्ष कर रही है आने वाले दिनों के लिए एक नई इबारत लिखने का कार्य करेगा।

सपा विधानसभा महासचिव रविन्द्र जैसल जाटव प्रधान ने उक्त मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सपा नेत्री डिंपल यादव देश की आधी आबादी के प्रति संघर्षशील है और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के साथ कंधा से कंधा मिलाकर दलित पिछड़ों और अल्पसंख्यक समाज के लोगो की अधिकार के लिए दिन रात कार्य कर रही है उसका परिणाम निश्चित रूप में2024 के चुनाव में देखने को मिलेगा और अखिलेश यादव के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से मेहताब खान नगर अध्यक्ष संजय यादव प्रधान रामानुज यादव प्रधान दीपक पटेल अश्वनी पटेल महेंद्र यादव प्रधान शुधि कुमार वर्मा महेंद्र जैसल एड जगदीश यादव राजेश यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *