पीआरडी जवान की यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा ड्यूटी से लौट रहे सड़क हादसे में मौत, मचा हड़कंप
आदर्श सहारा टाइम्स
कौशांबी। यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्र काशिया ककोढा से ड्यूटी पूर्ण करने के बाद घर वापस लौटते समय दो बाइक आपस में टकरा गई जिसमे चरवा थाना क्षेत्र के निंबिहा गांव निवासी पीआरडी जवान राकेश उम्र 46 वर्ष पुत्र दर्शन लाल गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल पीआरडी जवान को एंबुलेंस की मदद से इलाज हेतु जिला अस्पताल भेजा। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घायल पीआरडी जवान को प्रयागराज रिफर किया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पीआरडी जवान की मौत की खबर सुनकर परिजन और रिश्तेदारों के बीच कोहराम मचा हुआ है। पीआरडी जवान अपने पीछे दो पुत्र एवं दो पुत्री को छोड़ गए। परिजन और रिश्तेदारों ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया है।