संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला महिला का शव, मचा हड़कंप
आदर्श सहारा टाइम्स
कोरांव ,प्रयागराज। कोरांव थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव में बुधवार को एक विवाहिता का शव उसके कमरे में फंदे से झूलता मिला मेजा थाना क्षेत्र के परानीपुर सिरसा मेजा के धर्मेन्द्र यादव की बेटी विनीता देवी की शादी कोरांव के पड़रिया के पंकज यादव के साथ 5 वर्ष पहले हुई थी आज दोपहर के 2:00 बजे के आसपास छत के चूल्ले से फांसी लगाकर जान दे दी विनिता के पति मुंबई में रह कर ऑटो रिक्शा चलाते है पति से किसी बात पर कहा सुनी हुई थी पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर चीरघर भेज कर जांच पड़ताल में जुटी। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।