यूपी बोर्ड 10वीं -12वीं का आज जारी होगा रिजल्ट
आदर्श सहारा टाइम्स
उत्तर प्रदेश। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आज शनिवार को जारी होगा। यह जानकारी उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने दी है। बोर्ड ने नोटिस जारी करके बताया है कि 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आज 20 अप्रैल को जारी किया जाएगा। इसे बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर चेक किया जा सकेगा। यूपी बोर्ड सचिव *“दिब्यकांत शुक्ल”* ने बताया कि यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट आज दोपहर 2:00 बजे यूपी बोर्ड मुख्यालय में घोषित किया जाएगा। इसे बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in और एन आई सी की वेबसाइट upresults.nic.in पर चेक किया जा सकेगा।