कौशाम्बी व इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र से भाजपा की हार भाजपा हाईकमान द्वारा पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी, पूर्व विधायक नीलम करवरिया
आदर्श सहारा टाइम्स
मेजा, प्रयागराज । कौशाम्बी व इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र से भाजपा की हार भाजपा हाईकमान द्वारा पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी, पूर्व विधायक नीलम करवरिया भाजपा के पराजय पर पूर्व विधायक मेजा नीलम करवरिया ने दुख व्यक्त करते हुए इसे भाजपा हाईकमान द्वारा पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी और बेकदरी ही प्रमुख कारण माना।
कौशाम्बी व इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र का चुनाव परिणाम आने के बाद मेजा की पूर्व विधायक नीलम करवरिया ने लिखित विज्ञप्ति जारी कर कहा कि वे दोनों संसदीय सीटों पर भाजपा की हार से बेहद आहत हैं, लेकिन इसके लिए भाजपा हाईकमान द्वारा पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी और बेकदरी ही जिम्मेदार है।