समरसिबल के अंधाधुंध प्रयोग से नीचे जा रहा जलस्तर भविष्य के लिए चिंता का विषय
आदर्श सहारा टाइम्स
मेजा प्रयागराज। क्षेत्र में भूगर्भ जलस्तर लगातार नीचे जा रहा है। ग्रामीणों द्वारा सम्मरसिबल के अंधाधुंध प्रयोग से समस्या दिनोदिन जटिल हो जा रही है। क्षेत्र में लगाए गए कई हैंडपंपो का पानी पीने योग्य नहीं है।
वैज्ञानिक प्रगति जहां मानव जीवन में खुशहाली लाती है वहीं दुसरी तरफ इसके दुष्प्रभाव भी दिखने लगें है। क्षेत्र में जहां कई गांव ऐसे भी थे जहां बारिश के मौसम में रस्सी की जरूरत भी नहीं होती थीं। गंगा के किनारे बसे गावो में पानी का जलस्तर नीचे था। गावों में कुएं का प्रयोग लगभग बन्द हो गया है। ग्रामीणों के दैनिक जीवन में अहम भूमिका निभाने वाले कुएं वर्तमान में विलुप्त हो रहे है। गावों में मौजूद कुओ का अस्तित्व लगभग बन्द हो गया है। गावों में मौजूद हैंडपम्पो से गंदा पानी निकल रहा है। सम्मरसिबल के अंधाधुंध प्रयोग से जलस्तर लगातार नीचे जा रहा है।जो की भविष्य में हम इंसानों के लिए चिंता और चिंतन करने का विषय है।