योग से पूरी दुनिया में शांति और मानवता की स्थापना की जा सकती है, सुनील कुमार शर्मा कैबिनेट मंत्री

योग से पूरी दुनिया में शांति और मानवता की स्थापना की जा सकती है, सुनील कुमार शर्मा कैबिनेट मंत्री

सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में मनाया गया दशम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

 

आदर्श सहारा टाइम्स

लखनऊ। दशम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2024 के अवसर पर आज कविनगर, रामलीला ग्राउण्ड, गाजियाबाद में जिला प्रशासन द्वारा वृहद योगाभ्यास कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  सुनील कुमार शर्मा, कैबिनेट मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार, अतिविशिष्ट ​अतिथि श्री अतुल गर्ग माननीय सांसद गाजियाबाद—12, विशिष्ट अतिथि अमृत अभिजात प्रमुख सचिव नगर विकास, जिलाधिकारी  इन्द्र विक्रम सिंह सहित प्रसिद्ध एवं ख्यातिलब्ध योगाचार्य  यश पाराशर द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया तथा विभिन्न अधिकारी/कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में उपस्थित आम जनमानस के साथ सम्मिलित होकर योगाभ्यास किया गया। जिला प्रशासन, आयुर्वेद विभाग एवं सिविल डिफेंस द्वारा मंचासीन अतिथियों सहित अन्य गणमान्यों एवं योगा टीमों को प्रतीक चिन्ह, पटका सहित अन्य के माध्यम से सम्मानित किया गया। तदोपरांत मुख्य अतिथि  सुनील कुमार शर्मा, कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, अतिविशिष्ठ ​अतिथि श्री अतुल गर्ग माननीय सांसद गाजियाबाद—12 और जिलाधिकारी  इन्द्र विक्रम सिंह द्वारा उपस्थित लोगों को योगा के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई और ओजस्वी सम्बोधन के साथ योगाभ्यास कार्यक्रम शुरू हुआ।
मुख्य अतिथि  सुनील कुमार शर्मा, कैबिनेट मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने सम्बोधन में कहा कि योग हमारी संस्कृति की एक अनमोल धरोहर है जिससे पूरी दुनिया में शांति और मानवता की स्थापना की जा सकती है। योग के माध्यम से वर्तमान वैश्विक चुनौतियों का सामना किया जा सकता है। क्योंकि योग हमारे मन की विभिन्न विकृतियों को दूर करने के साथ ही हमारे अन्दर सरल, स्वाभाविक व पाजिटिव विचारों को विकसित व प्रबल बनाता है जिससे हमें सामाजिक सहयोग व विकास में उच्च मानक स्थापित करने की शक्ति प्राप्त होती है। योग हमारी शारीरिक क्षमता बढ़ाने एवं सामाजिक सद्भाव को बढ़ाने में भी उपयोगी है।
अतिविशिष्ठ ​अतिथि  अतुल गर्ग माननीय सांसद गाजियाबाद—12, ने अपने उद्बोधन में कहा कि शारीरिक अस्वस्थता योग के माध्यम से दूर की जा सकती है, हम सभी को योग करना अपनी दिनचर्या का अंग बनाना चाहिए। माननीय सांसद के सम्बोधन के पश्चात सुबह 6:00 बजे से 7:30 बजे तक योगाचार्य द्वारा योगाभ्यास कराया गया। उसके उपरान्त वर्चुअल माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री  का सम्बोधन सुना गया। कार्यक्रम को सैकड़ों लोगों की उपस्थिति ने सफल बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *