आर0 के0 स्कूल आफ नर्सिंग, नैनी, प्रयागराज में शैक्षणिक प्रतियोगिता रंगोली, पोस्टर, निबन्ध, कला एवं प्रश्नोत्तरी का आयोजन कराया गया
आदर्श सहारा टाइम्स
नैनी ,प्रयागराज। लेप्रोसी मिशन ट्रस्ट इंडिया के नैनी प्रयागराज में स्थापना (1874-2024) के 150 वर्ष पूर्ण होने पर उक्त ट्रस्ट द्वारा दिनांक 24.07.2024 को आर0के0 स्कूल आफ नर्सिंग, नैनी, प्रयागराज में शैक्षणिक प्रतियोगिता रंगोली, पोस्टर, निबन्ध, कला एवं प्रश्नोत्तरी का आयोजन कराया गया जिसमें आदि रंगोली में प्रथम पुरस्कार तन्वी एवं वैष्णवी जी.एन.एम. प्रथम वर्ष, द्वितीय पुरस्कार आरती एवं शियाम जी.एन.एम. द्वितीय वर्ष एवं तृतीय पुरस्कार प्रीती एवं दीपा ए.एन.एम. प्रथम वर्ष को प्रदान किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार पूनम नामदेव जी.एन.एम. तृतीय वर्ष, द्वितीय पुरस्कार रिया मोदनवाल जी.एन.एम. द्वितीय वर्ष एवं तृतीय पुरस्कार सपना कश्यप ए.एन.एम. प्रथम वर्ष को प्राप्त हुआ। निबन्ध प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार सुनैना देवी जी.एन.एम. तृतीय वर्ष, द्वितीय पुरस्कार अंजली विश्वकर्मा जी.एन.एम. तृतीय वर्ष एवं तृतीय पुरस्कार कामिनी पाण्डेय जी.एन.एम. तृतीय वर्ष को प्राप्त हुआ। कला प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार अटल भरद्वाज जी.एन.एम. प्रथम वर्ष, द्वितीय पुरस्कार पूनम नामदेव जी.एन.एम. तृतीय वर्ष एवं तृतीय पुरस्कार दीक्षा सिंह जी.एन.एम. तृतीय वर्ष को प्राप्त हुआ। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार ग्रुप डी, द्वितीय पुरस्कार ग्रुप सी एवं तृतीय पुरस्कार ग्रुप ए को प्राप्त हुआ। आयोजक मंडल में प्रो0 श्रीधर अरुमुगम (प्राचार्य टी.एल.एम. फीजियोथेरेपी) अल्बर्ट अंशुमन दानी (नर्सिंग इंचार्ज) श्रीमती स्वप्ना कुमारी (फीजियोथेरेपिस्ट) श्रीमती मीनाक्षी गुप्ता (फार्मासिस्ट) शिवांगी राठौर (बी.ए.सी. नर्स) शामिल रहीं।
उक्त कार्यक्रम उपस्थित संस्था के चेयरमैन डाॅ. आशुतोष त्रिपाठी जी ने सभी विजयी प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मिशन द्वारा चलाया जा रहा इस प्रकार का जागरूकता कार्यक्रम बहुत ही सराहनीय है और समय समय पर हमारी छात्राओं द्वारा भी इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम संचालित किये जाते हैं जिसमें लेप्रोसी जागरूकता भी शामिल है। उन्होने कहा कि इस रोग के बारे में भारत देश में बहुत सारी भ्रांतियां फैली हुई हैं लोग चिकित्सक के पास न जाकर पहले स्वयं इलाज करते हैं या कोई और विधि पर विश्वास करके इलाज कराते हैं जिसका परिणाम यह होता है कि रोग गंभीर अवस्था तक पहुंच जाता है यह सब जागरूकता के अभाव में ही होता है इसलिये आज आवश्यकता है कि गांव-गांव जाकर इस प्रकार का जागरूकता कार्यक्रम कराया जाय। अतिथियों का स्वागत प्राचार्या के0एच0 विक्टोरिया देवी द्वारा पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया गया। उक्त कार्यक्रम में रानू श्रीवास, प्रियंका पुष्कर, श्वेता सिंह, शिवानी सिंह, सुषमा साकेत, मंदाकिनी वर्मा, शुभम कुमार, निभा मसीह एवं सैकड़ो की संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।