डॉ कौशल सोनी बने राष्ट्रीय स्वर्णकार राजनीतिक भागीदारी मंच के प्रदेश अध्यक्ष
आदर्श सहारा टाइम्स
उमेश चन्द्र सोनी
लखनऊ । राष्ट्रीय स्वर्णकार राजनीतिक भागीदारी मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा स्वर्णकार ने होटल ग्रांड रेडिएंट हजरतगंज लखनऊ में राष्ट्रीय स्वर्णकार की प्रेसवार्ता में पूर्व ब्लॉक प्रमुख जेतपुर महोबा ,भाजपा के पिछड़ा समाज के प्रदेश नेता डॉ कौशल सोनी जी को राष्ट्रीय स्वर्णकार राजनीतिक भागीदारी मंच का उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष घोषित किया ।राष्ट्रीय स्वर्णकार राजनीतिक भागीदारी मंच उत्तर प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष डॉ कौशल सोनी के नेतृत्व में स्वर्णकार समाज को राजनीतिक भागीदारी मिलेगी और जल्द ही पिचहत्तर जिलो में जिलाध्यक्ष नियुक्ति होँगे प्रदेश की टीम बनेगी।राष्ट्रीय स्वर्णकार राजनीतिक भागीदारी मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा स्वर्णकार ने कहा कि हम स्वर्णकार समाज के लिए राजनीतिक भागीदारी के लिए निरंतर कार्य कर रहे और जल्द ही राष्ट्रीय सम्मेलन करेंगे।प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत प्रदेश महामंत्री संजय वर्मा भाई भाई ने किया।प्रदेश अध्यक्ष डॉ कौशल सोनी ने कहा कि वो स्वर्णकार समाज की राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए शीर्ष नेतृत्व से मिलकर संख्या के अनुपात के हिसाब से अपनी भागीदारी की मांग रंखेंगे।राष्ट्रीय एकता विकास मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्य कुमार वर्मा ने कहा कि विधानसभा 2027 का विधानसभा चुनाव राष्ट्रीय एकता विकास मंच ओर राष्ट्रीय स्वर्णकार राजनीतिक भागीदारी मंच मजबूती के साथ लड़ेगा।ओर हमारे पास कई आवेदन आये है।जिन पर राष्ट्रीय संरक्षक मंडल विचार करके निर्णय लेगा।राष्ट्रीय स्वर्णकार राजनीतिक भागीदारी मंच के प्रदेश अध्यक्ष स्वर्णकार समाज के लिए राजनीतिक भागीदारी के लिए कार्य करेंगे और विश्कर्मा समाज भी हमारे साथ आ रहा है।जल्द संयुक्त रूप से बड़ा कार्यक्रम कराएंगे।बैठक अमित स्वर्णकार,विनोद वर्मा, संजय सोनी,जे पी वर्मा,शिवकुमार वर्मा,अनंत वर्मा ओर अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।