सम्पूर्ण समाधान दिवस पर कुल 142 शिकायतें आयी, 06 शिकायतों का मौके पर किया गया निस्तारण

 

सम्पूर्ण समाधान दिवस पर कुल 142 शिकायतें आयी, 06 शिकायतों का मौके पर किया गया निस्तारण

आदर्श सहारा टाइम्स

प्रयागराज। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल की अध्यक्षता में शनिवार को सदर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने जनसमयाओं को सुनते हुए सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को उनके विभाग से सम्बंधित शिकायतों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्धता के साथ निस्तारित करने के निर्देश दिये है। जिलाधिकारी ने कहा कि जन-शिकायतों का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले बिंदुओं में से एक है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता स्वीकार्य नहीं है। जिलाधिकारी ने समाधान दिवस में आयें हुए वरासत, विद्युत, अवैध कब्जो सहित अन्य विषयों से सम्बंधित शिकायतों का शीघ्रता से निस्तारण किए जाने का निर्देश सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को दिया है।
सम्पूर्ण समाधान दिवस पर कुल 142 शिकायतें (राजस्व-42, पुलिस-31, अन्य-69) आयीं, जिनमें 06 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों को आज ही प्राप्त करते हुए उनको निर्धारित समयसीमा के अन्तर्गत गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही एवं उदासीनता पाये जाने पर सम्बंधित विभागों के अधिकारियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी। इस अवसर पर तहसीलदार सदर सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *