करंट की चपेट में आने से अधेड़ झुलसा, मचा हड़कंप
आदर्श सहारा टाइम्स
कौशाम्बी। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मूरतगंज ब्लॉक अन्तर्गत सोखदा निवासी मो. यासीन उम्र लगभग 55 वर्ष पुत्र अजीज शनिवार सुबह लगभग 11 बजे घर में लगे हैंडपंप में पानी भरने गया था जैसे उसने हैंडपंप को पकड़ा उसमें करंट उतर आया था जिससे यासीन को करंट का जोरदार झटका लगा और वह जमीन पर गिर पड़ा और तड़पने लगा करंट लगने से वह झुलस गए करंट के झटका की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचकर इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उनका इलाज चल रहा है अभी भी हालत गंभीर बनी हुई है।