सम्राट अशोक महान सेवा संघ कोरांव के तत्वाधान में 12वां बौद्ध सम्मेलन सम्पन्न

सम्राट अशोक महान सेवा संघ कोरांव के तत्वाधान में 12वां बौद्ध सम्मेलन सम्पन्न

आदर्श सहारा टाइम्स

कोरांव, प्रयागराज। कोरांव सी एन सिंह मैरिज हॉल तराव में सम्राट अशोक महान सेवा संघ कोरांव के तत्वाधान में 12वा बौद्ध सम्मेलन का आयोजन किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम में हजारों की संख्या में बहुजन समाज के लोग विभिन्न क्षेत्रों से शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व ब्लाक प्रमुख राम अवध कुशवाहा ने किया। धम्म देशना राष्ट्रिय संयोजक बुधमय भंते सुमित रत्न थेरा, भिक्खू देवानंद वर्धन, भंते धम्म सागर हर्ष वर्धन बुद्ध बिहार बुद्ध के विचारों को रखे। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रो इंदू चौधरी बी एच यू वाराणसी, विशिष्ठ अतिथि डा राकेश कुमार, शिवप्रसाद सितारे, अनुपा आदिवासी बौद्ध भीम सेना कार्य क्रम में मौजूद रहे और सभा को संबोधित किए। मुख्य वक्ता के रुप में श्रीराम मौर्य अध्यक्ष बुद्ध शिक्षा समिति यू पी ने अपने अभिभाषण में कहा बाबा साहब ने कहा था कि जब तक अपने बहु बेटी को सादी विवाह के लिए पढ़ाते रहोगे तब तक गुलाम पैदा होते रहोगे। विद्यालय से आधिकारी पैदा होते हैं मंदिर से भिखारी पैदा होते हैं।
कार्यक्रम का कुशल संचालक सूर्यमणि कुशवाहा ने किया। कार्यक्रम में रणधीर कुशवाहा , डॉ के बी सिंह, डॉ राज किशोर कुशवाहा,रामकुमार कुशवाहा , रामनरेश वर्मा, अनिरुद्ध कुशवाहा अखिलेश कुशवाहा ,राजेश कुशवाहा आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *