अज्ञात चार पहिया वाहन ने मारा युवक को टक्कर, युवक गम्भीर 

अज्ञात चार पहिया वाहन ने मारा युवक को टक्कर, युवक गम्भीर

 

आदर्श सहारा टाइम्स

मेजा प्रयागराज। इन दिनों मेजा क्षेत्र में दुर्घटनाएं होना आम बात है। आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। मंगलवार दोपहर क़रीब 1.30 बजे के लगभग मेजारोड कोहड़ार मार्ग पर एक बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह बाइक समेट सड़क पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस भी कुछ देर तक तमाशबीन बनी रही।
लोगों ने बताया कि युवक की उम्र लगभग 22 या 24 वर्ष होगी। जो कि इयरफोन लगाया था हो सकता है दुर्घटना इसी वजह से हुई हो कि हॉर्न की आवाज़ नहीं सुनाई दिया हो। फिल्हाल ख़बर लिखे जाने तक युवक का नाम और एड्रेस पता नही चल सका तथा पुलिस और राहगीर तमाशबीन बने रहे। और एंबुलेंस का इंतजार करते रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *