मेजा का गायब युवक का मोबाइल फोन मछुआरे के पास मिला, पुलिस प्रशासन जांच पड़ताल में जुटी

मेजा का गायब युवक का मोबाइल फोन मछुआरे के पास मिला, पुलिस प्रशासन जांच पड़ताल में जुटी

आदर्श सहारा टाइम्स

मेजा प्रयागराज । सप्ताह भर पहले मऊ से गायब युवक का मोबाइल फोन
एक मछुआरे के पास से बरामद किया गया। पुलिस मामले की
जांच में जुटी है। ऊंचडीह बाजार के बिहारीलाल केशरी का
बेटा रामलाल केशरी (28) 13 नवंबर को अपने परिजनों संग
मऊ रिश्तेदारी में गया था। वहीं से वह गायब हो गया था। हर
संभव स्थान पर खोजबीन के बाद परिजनों को निराशा हाथ
लगी। परिजनों ने मऊ थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जांच में
जुटी मऊ पुलिस ने रामलाल केशरी के मोबाइल फोन के
लोकेशन से किहुनी हंडिया के एक मछुआरे को पकड़ लिया
गया। पूछताछ में मछुआरे ने बताया कि नदी में जाल लगाया
गया था। उसी में एक लाश फंसी थी। जेब में एक मोबाइल फोन था जिसे उसने निकाल लिया। मोबाइल का सिम निकालकर
उसने कई जगहों पर बातचीत की थी। मऊ और मेजा पुलिस
जांच में जुटी हैं। बृहस्पतिवार को मछुआरे से पूछताछ में युवक
की मौत की बात पता चली तो परिजनों में कोहराम मच गया।
जेवनिया चौकी इंचार्ज मनोज कुमार ने बताया कि मछुआरे के
पास से रामलाल केशरी के मोबाइल फोन का सिम बरामद कर लिया गया है। मछुआरे से पूछताछ की जा रही है। युवक के
बारे में पता लगाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस प्रशासन जांच पड़ताल में जुटी।
|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *