मेजा ऊर्जा निगम द्वारा बालिका सशक्तिकरण अभियान के शीतकालीन सत्र के उद्घाटन समारोह का आयोजन

मेजा ऊर्जा निगम द्वारा बालिका सशक्तिकरण अभियान के शीतकालीन सत्र के उद्घाटन समारोह का आयोजन

 

आदर्श सहारा टाइम्स

मेजा,प्रयागराज।  मेजा ऊर्जा निगम द्वारा नैगम सामाजिक दायित्व कार्यक्रम के अंतर्गत बालिका सशक्तिकरण अभियान के शीतकालीन सत्र 2024-25 के उद्घाटन समारोह का आयोजन सेंट जोसफ स्कूल के ऑडिटोरियम में किया गया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेजा ऊर्जा निगम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, अशेष कुमार चट्टोपाध्याय थे और उन्होने इस मौके पर सभी को शुभकामनायें दी और बालिकाओं को पढ़ने एवं जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि अपराजिता महिला समाज की अध्यक्षा श्रीमती कृष्णा चट्टोपाध्याय ने भी बालिकाओं को संबोधित किया और सभी बालिकाओं का हार्दिक स्वागत किया। कार्यक्रम का स्वागत भाषण मानव संसाधन विभागाध्यक्ष  विवेक चंद्रा द्वारा दिया गया। कार्यक्रम का समापन उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन), मनोज कुमार वर्मा के धन्यवाद प्रस्ताव से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान मेजा ऊर्जा निगम के वरिष्ठ अधिकारिगण, अपराजिता महिला समाज की पदाधिकारी, 37 बालिकाएँ एवं उनके अभिभावकगण मौजूद थे। बालिका सशक्तिकरण अभियान से लाभान्वित दो बालिकाओं ने अपना अनुभव भी सबसे साझा किया। कार्यक्रम के दौरान सभी बालिकाओं के लिए स्कूल बैग, स्टेशनेरी एवं ड्रेस का वितरण किया गया।

इस एक सप्ताह की कार्यशाला का लक्ष्य बालिकाओं के रचनात्मक एवं कलात्मक प्रतिभा को उभार कर आत्मविश्वास बढ़ाना एवं सामाजिक समानता के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है। मेजा ऊर्जा निगम ने 2019 में बालिका सशक्तिकरण अभियान शुरू किया जो भारत सरकार की बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पहल से प्रेरित है।

मेजा ऊर्जा निगम द्वारा आयोजित बालिका सशक्तिकरण अभियान का उद्देश्य लड़कियों को अधिक अवसर प्रदान कर लैंगिक असमानता को समाप्त करना है। इस अभियान के माध्यम से लड़कियों को शिक्षा, स्वास्थ्य, आत्मरक्षा और जीवन कौशल जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में जागरूक किया जाता है।

मेजा ऊर्जा निगम में बालिका सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत हर वर्ष परियोजना प्रभावित ग्रामों के 40 बालिकाओं को ग्रीष्मकालीन आवासीय कार्यशाला के अंतर्गत 1 महीने का प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। प्रशिक्षण के उपरांत चार लड़कियों का चयन किया जाता है और उन्हे मेजा ऊर्जा निगम के स्कूल में बच्चों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर बेहतरीन शिक्षा मुफ्त में दी जाती है। वर्ष 2019, 2022, 2023 एवं 2024 द्वारा बालिका सशक्तिकरण अभियान के द्वारा चयनित 15 छात्राएँ आज मेजा ऊर्जा निगम के टाउनशिप के सेंट जोसफ स्कूल में पढ़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *