भारतीय संविधान ने दिया सभी को जीने और पढ़ने लिखने का अधिकार रविंद्र जाटव
पूरे क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया संविधान दिवस
आदर्श सहारा टाइम्स
प्रेम चंद्र सिंह
कोरांव ,प्रयागराज। 26 नवंबर संविधान दिवस के रूप में विधानसभा कोरांव अंतर्गत हरदिहा साजी बसहरा समेत विभिन्न ग्राम सभाओं में तमाम संगठनों एवम स्थानीय समाजसेवियों द्वारा पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया और जगह जगह शोभा यात्रा का आयोजन हुआ।
इसी क्रम में ग्राम सभा हरदिहा में त्रिलोकी नाथ जैसल द्वारा संविधान दिवस के मौके पर एक विशाल सभा का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रविंद्र जैसल जाटव प्रधान एवम महासचिव विधानसभा कोरांव समाजवादी पार्टी ने कहा कि भारतीय संविधान भारत का सबसे बड़ा ग्रंथ है और भारतीय संविधान ही एक समता मूलक समाज की स्थापना करता है और समाज में ऊंच नीच भेद भाव छुआ छूत से छुटकारा देने का अधिकार देता है भारतीय संविधान पर देश की एक सौ चालीस करोड़ जनता गर्व करती है। लेकिन जिस प्रकार से वर्तमान सरकार संविधान के साथ आए दिन छेड़ छाड़ करती रहती है इसका परिणाम आने वाले दिनों में भयानक रूप लेगा आज जरूरत है की संविधान की रक्षा के लिए दलित पिछड़ा समाज एकजुट होकर सरकार को सत्ता से बेदखल करने का कार्य करे ताकि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के अधूरे सपनों को पूर्ण किया जा सके।
कार्यक्रम की अध्यक्षता शेर बहादुर सिंह पटेल पूर्व प्रधान एवम संचालन त्रिभुवन नाथ जैसल ने किया।
सभा में मुख्य रूप से गायक सुनील लहरी अक्षय जैसल लाल चंद्र जैसल गौरी शंकर धर्मराज पटेल सतेंद्र कुशवाहा शंकरी लाल सुनार मुंशी लाल कोल छोटे लाल विधार्थी जय कुमार कुशवाहा लक्ष्मण प्रसाद कुशवाहा विनोद कुमार राम अरख राजेश कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।