रात के अंधेरे में सक्रिय हो रहे खनन माफिया, लगा रहे राजस्व को चूना

रात के अंधेरे में सक्रिय हो रहे खनन माफिया, लगा रहे राजस्व को चूना

आदर्श सहारा टाइम्स

उरूवा, प्रयागराज। इस समय पूरे क्षेत्र में शाम ढलते ही मिट्टी के अवैध खनन का करोबार शुरू हो जाता है। और फिर सारी रात बेखौफ चलता है। बिना खनन आदेश के खनन माफिया सरकार को भारी राजस्व की क्षति पहुंचा रहे है। क्षेत्र में प्रशाशन मिट्टी के अवैध कारोबार पर रोक नहीं लग पा रही है। दिन के उजाले तथा रात के अंधेरे में यह व्यापार फल फूल रहा है।

मिट्टी का कारोबार क्षेत्र में लगातार चल रहा है। सत्ता परिवर्तन के साथ इस कार्य में लोग जरूर बदल गए हैं, लेकिन काम लगातार चल रहा है। उरूवा लेहड़ी मार्ग पर फ्लाइओवर के पास जेसीबी मशीन लगाकर मिट्टी की खोदाई रात के अंधेरों में भी हो रही है ।तथा ट्रैक्टरों से ढुलाई हो रही है। मिट्टी माफिया के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं। कि पहले यह कार्य रात के अंधेरे में होता था। अब वही कार्य दिन के उजाले में हो रहा है। कई जगहों पर वर्षों से मिट्टी की अवैध खोदाई के चलते मानव जीवन का अस्तित्व भी खतरे में पड़ता नजर आ रहा है। एक तरफ फ्लाइओवर तो दूसरी तरफ रेलवे लाईन के आड़ में मिट्टी का व्यापार किया जा रहा। है। लगातार चल रहे मिट्टी के अवैध खनन के कारण खेत तालाब से ज्यादा गहरे हो गए हैं, जिसके कारण उर्वरा शक्ति समाप्त हो रही है। तथा किसान परेशान हैं। क्योंकि बरसात में उनके खेतों की उपजाऊ मिट्टी पानी के सहारे बह जाती है। जिम्मेदार जानकार भी अनजान बने हुए हैं।

ओवरलोडिंग कर रहे ट्रैक्टर

सरकार सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के यातायात नियमों का पालन कराने का प्रयास कर रही है। क्षेत्र में मिट्टी के कारोबार में लगे ट्रैक्टर ट्राली हमेशा ओवरलोडिंग करके चलते हैं। मजे की बात तो यह है कि कभी कभी प्रशाशन के सामने से मिट्टी के ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली निकलते हैं। इसके बाद भी उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *