लोकसभा चुनावों को लेकर पार्टियों की तैयारियां जोरों पर
आदर्श सहारा टाइम्स
कोराव ,प्रयागराज। लोक सभा चुनाव 2024 को लेकर सभी पार्टियों ने अपने अपने तरीके से जनता को रिझाने के लिए अपनी कमर कसनी शुरू कर दी है।वही लोकसभा सीट प्रयागराज में बीजेपी के कई चेहरे जनता के बीच घूम रहे हैं।
इसी बीच जन अधिकार पार्टी का भी 28 जनवरी 2024 को रतेवरा कोराव विधानसभा में बाबु सिंह कुशवाहा राष्ट्रीय अध्यक्ष ज़न अधिकार पार्टी का (दलित, , पिछड़ा , अल्पसंख्यक का महासम्मेलन कराना सुनिश्चित है। जिसके लिए कार्यक्रम स्थल निरीक्षण हेतु मंडल अध्यक्ष प्रयागराज बबलू कुशवाहा, मंडल मीडिया प्रभारी,अनुज कुमार ,अमरेंद्र वर्मा , डॉ. भरत वर्मा, महेंद्र चौहान, मो.इलियास ने स्थलीय निरीक्षण किया।