बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता, मंडियों में भीगा धान, खेतों में खड़ी फसल बिछी

बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता, मंडियों में भीगा धान, खेतों में खड़ी फसल बिछी

आदर्श सहारा टाइम्स

शैलेश कुमार कुशवाहा

मेजा प्रयागराज। क्षेत्र में कई दिनों से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा था। वहीं वृहस्पतिवार को भोर में बूंदाबांदी हुई थी। इसके बाद रुक-रुक बूंदाबांदी हुई और उसके बाद हवा के साथ 4 बजे से तेज बारिश हुई।।

मंडी में बारिश से भीगा धान

क्षेत्र में भोर में हुई तेज बारिश के कारण मंडी में किसानों का धान भीग गया है। इसके साथ ही खेतों में खड़ी फसल को भी नुकसान हुआ है। कई स्थानों पर धान की फसल पूरी तरह से बिछ गई है। इससे पैदावार पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। इस बारिश का किसानों को नुकसान हुआ है। बीते कई दिनों से मौसम में बदलाव दिख रहा था। मगर आधी रात हुई बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *