ट्रक ने मारी टक्कर बाइक सवार तीन युवकों को एक की मौत दो घायल, मचा सनसनी
आदर्श सहारा टाइम्स
कौशांबी। कोखराज थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे के पेट्रोल पंप के पास बुधवार सुबह बाइक सवार तीन युवकों को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दिया है जिससे बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े हैं और गंभीर घायल हो गए हैं इस दुर्घटना में एक युवक की घटना स्थल पर तड़प तड़प कर दर्दनाक मौत हो गई है दुर्घटना देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे मामले की सूचना थाना पुलिस और एंबुलेंस को दी गई है सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए मूरतगंज अस्पताल में भर्ती कराया है और मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है दुर्घटना करने के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया है सीसीटीवी कैमरा की फुटेज की मदद से पुलिस ट्रक चालक और वाहन को पकड़ने का प्रयास कर रही है लेकिन खबर लिखे जाने तक चालक और ट्रक नहीं पकड़ा जा सका है मौत की जानकारी मिलते ही रोते बिलखते घर परिवार के लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं
जानकारी के मुताबिक कोखराज थाना क्षेत्र के नाथई का पुरवा के मजरा गढ़ निवासी धीरज कुमार पुत्र लाल चंद्र अपने साथी संत कुमार पुत्र लालता प्रसाद वा रंजीत कुमार पुत्र रमेश चंद्र के साथ बाइक से सैनी की ओर जा रहे थे बाइक सवार तीनों लोग जैसे ही कोखराज थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को पीछे से टक्कर मार दिया है जिससे बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े हैं और गंभीर रूप से घायल हो गए हैं दुर्घटना देखकर आसपास के तमाम लोगों की भीड़ मौके पर लग गई मामले की सूचना कोतवाली पुलिस और एंबुलेंस को दी गई है दुर्घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची थाना पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मूरतगंज भिजवाया लेकिन मौके पर चिकित्सकों की व्यवस्था ठीक ना होने से घायलों को इलाज नहीं मिल सका है इस हादसे में रंजीत कुमार उम्र 18 वर्ष पुत्र रमेश चंद्र की दर्दनाक मौत हो गई है मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है दुर्घटना के पीछे आसमान का कोहरा प्रमुख कारण बताया जा रहा है घना कोहरा के चलते तेज रफ्तार वाहन आगे जा रहे बाइक सवार को नहीं देख सके जिससे दुर्घटना हुई है। फिलहाल पुलिस प्रशासन जांच पड़ताल में जुटी।
