ऊंचडीह बाजार में पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजकुमार भारती के द्वारा 8 मार्च दिन रविवार को आयोजित निशुल्क नेत्र जांच शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया

निशुल्क नेत्र जांच शिविर का सैकड़ों लोगों ने लिया लाभ

आदर्श सहारा टाइम्स

उरुवा ,प्रयागराज। ऊंचडीह बाजार में पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजकुमार भारती के द्वारा 8 मार्च दिन रविवार को आयोजित निशुल्क नेत्र जांच शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। शिविर में आंखों की जांच, मोतियाबिंद की जांच, और निशुल्क चश्मा वितरण जैसी सुविधाएं प्रदान की गईं। और कुल 104 लोगों ने इस नेत्र जांच शिविर का लाभ उठाया।जिसमे 35 लोगों जो की
70 वर्ष से ऊपर थे ।उनको निशुल्क नेत्र ऑपरेशन के लिए एएसजी नेत्र हॉस्पिटल भेजा गया।लोगों ने शिविर की सराहना की और आयोजक राजकुमार भारती पूर्व जिला पंचायत सदस्य को धन्यवाद दिया।

उक्त मौके पर डॉक्टरों की टीम डॉ विनोद मिश्रा, डॉ अभिनव के साथ
राजकुमार भारती पूर्व जिला पंचायत सदस्य, जवाहर लाल कुशवाह, चंद्रशेखर भारती, शैलेश कुमार कुशवाहा भोला भारती, कपूर चंद भारती, लक्ष्मीकांत भारती, बल्लटर सिंह, कृष्ण अवतार सिंह, लवकुश सिंह, करन और सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *