बाइक सवार युवक सड़क किनारे खंभे से टकराया , हालत गंभीर

बाइक सवार युवक सड़क किनारे खंभे से टकराया , हालत गंभीर

आदर्श सहारा टाइम्स

उरुवा,प्रयागराज। मेजा थाना क्षेत्र के सिरसा चौकी अंतर्गत भींगारी गांव निवासी मोहन लाल गौड़ का पुत्र विकास गौड़ 22 वर्ष शनिवार शाम सड़क हादसे में घायल हो गया।
घटनाक्रम अनुसार विकास गौड़ शाम करीब सात बजे बिगहनी बाजार से सामान लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान उसका वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे खंभे से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में ग्रामीण तुरंत घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर पहुंचाया, जहां पर अस्पताल के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल की हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सूचना पर परिजन रामनगर सीएचसी पहुंचकर बाइक सवार घायल को लेकर शहर गए फिलहाल । पुलिस प्रशासन जांच पड़ताल में जुटी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *