नारी शक्ति वंदन पर हुई उप मुख्यमंत्री की प्रेस वार्ता

सपा कांग्रेस परिवारवादी दल इनकी मानसिकता महिला विरोधी: डिप्टी सीएम

नारी शक्ति वंदन पर हुई उप मुख्यमंत्री की प्रेस वार्ता

आदर्श सहारा टाइम्स

प्रयागराज। बुधवार को सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक बिल पास न होने पर विपक्ष को घेरते व हमला बोलते हुए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि विपक्ष ने इस बिल पर बैरियर का काम किया है। सपा कांग्रेस परिवारवादी दल हैं और इनकी मानसिकता महिला विरोधी है। उन्होंने कहा कि सपा कांग्रेस टीएमसी व डीएमके ने अच्छे काम में बाधा डालने का काम किया है और अक्सर इन दलों द्वारा ऐसा किया जाता है। राहुल गांधी के घर में दो महिलाएं हैं एक उनकी मां व बहन दोनों सांसद हैं ।अखिलेश यादव की पत्नी लोकसभा की सांसद हैं। फिर भी इन्होंने महिला आरक्षण विधेयक का विरोध किया। आने वाले 2027 के चुनाव में सपा को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। 2029 में कांग्रेस आधी रह जाएगी और टीएमसी को पश्चिम बंगाल की महिलाएं मजबूती से जवाब देंगी। तमिलनाडु की महिलाओं में बहुत गुस्सा है। आधी आबादी किसी भी दल के लिए आवश्यक है। कांग्रेस सपा डीएमके टीएमसी अपने अस्तित्व के लिए लड़ रही हैं। भाजपा का संकल्प है महिला आरक्षण विधेयक। भाजपा ने सबसे ज्यादा महिलाओं को आगे बढ़ाने का काम किया है। महिलाओं का आक्रोश सपा कांग्रेस के लिए राजनीतिक विनाश का कारण बनेगा। डिप्टी सीएम ने कहा कि जब तक महिलाओं को उनका अधिकार और आरक्षण नहीं मिल जाता भाजपा का संघर्ष जारी रहेगा। बिना महिलाओं के समर्थन कोई दल चुनाव नहीं जीत सकता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नारी शक्ति को नेतृत्व के शिखर तक पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं। सांसद पप्पू यादव द्वारा महिलाओं पर की गई आपत्तिजनक विवादित टिप्पणी पर डिप्टी सीएम ने कहा कि जो जिस संस्कार का होता है वैसी बात करता है। भाजपा नारी का सम्मान करती है उनका अधिकार दिलाती है। जिला मीडिया प्रभारी भाजपा गंगापार उमेश तिवारी ने बताया कि प्रेस वार्ता का संचालन प्रवक्ता पवन श्रीवास्तव ने किया। धन्यवाद ज्ञापन जिला मीडिया सह प्रभारी विवेक मिश्रा ने दिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष गंगापार निर्मला पासवान, यमुनापार अध्यक्ष राजेश शुक्ल, सांसद प्रवीण पटेल, विधायक फूलपुर दीपक पटेल अवधेश चंद्र गुप्ता, चायल विधायक पूजा पाल, एमएलसी सुरेन्द्र चौधरी, केपी श्रीवास्तव, आनंद सोनकर, अनुज कुशवाहा, विक्रमजीत भदौरिया, विजय श्रीवास्तव, दीप द्विवेदी, सचिन जायसवाल, शुभम सिंह, आदि उपस्थित रहे।

भाजपाइयों ने किया स्वागत अभिनन्दन

इससे पहले पुलिस लाइन हेलीपैड पर भाजपा कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का स्वागत अभिनंदन किया। इस दौरान विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, गंगापार अध्यक्ष निर्मला पासवान, यमुनापार अध्यक्ष राजेश शुक्ल, जिला मीडिया प्रभारी भाजपा गंगापार उमेश तिवारी, अनुज कुशवाहा, आनंद सोनकर विश्वास श्रीवास्तव, कविता पटेल, मनोज निषाद आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *