मेजा भटौती में गड़ेडिया संगठन द्वारा राजमाता अहिल्याबाई होलकर जी 301 की जयंती धूमधाम से मनाया गया
आदर्श सहारा टाइम्स
मेजा,प्रयागराज। मेजा भटौती कोनिया में गड़ेडिया संगठन राजमाता अहिल्याबाई होलकर जी 301 की जयंती धूमधाम से मनाया गया । कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और सेवा कार्य में सहयोग किया। इस दौरान सैकड़ों राहगीरों ने युवाओं के इस प्रयास की सराहना की। आयोजकों का कहना था कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का जीवन समाज सेवा, जनकल्याण और मानवता के लिए समर्पित रहा है। उनकी जयंती पर इस प्रकार का सेवा कार्य कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम के दौरान सेवा भावना और सामाजिक एकता का उत्कृष्ट उदाहरण देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के आदर्शों को अपनाने तथा समाजहित के कार्यों में निरंतर योगदान देने का संकल्प भी लिया। जिसमें भटौती कोनिया चौराहा गड़ेडिया संगठन के सभी लोगों का हार्दिक स्वागत स्वागत एवं अभिनन्दन किया।
कार्यक्रम में पाल समाज सेवी अमन पाल (सनकी दादा) , राहुल डीजे, राजेश पाल, नेता गड़ेडिया, विनोद पाल, पंकज पाल,राजेश गुप्ता, आकाश गुप्ता, रोहित निषाद, विशाल केशरी, वीरेंद्र पाल, रणजीत पाल, अन्ना गड़ेडिया, राज पाल, समस्त पाल समाज सेवी आदि मौजूद रहे।
