शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने में समय प्रबंधन और सरकारी योजनाएं प्रभावी : वरुण मिश्रा.
बृंदावन गेस्ट हाऊस में ब्लॉक संसाधन केंद्र उरुवा द्वारा ग्राम प्रधान, स्थानीय प्राधिकारी निकाय के सदस्यों का ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम संपन्न।
मेजा ,प्रयागराज । ब्लॉक संसाधन केंद्र उरुवा द्वारा ग्राम प्रधान, स्थानीय प्राधिकारी निकाय के सदस्यों का एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन बृंदावन गेस्ट हाउस में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने, निपुण भारत लक्ष्यों की प्राप्ति और तकनीकी युग में शिक्षकों की प्रासंगिकता पर गंभीर चर्चा की गई। संगोष्ठी एवं उन्नमुखीकरण कार्यशाला का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी उरुवा वरुण मिश्रा ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया। अपने संबोधन में उन्होंने शिक्षकों को समय की महत्ता समझाई। उन्होंने कहा, “यदि शिक्षक अपने समय का सही प्रबंधन करें,तो इसका सीधा सकारात्मक प्रभाव छात्रों और स्थानीय समुदाय पर पड़ेगा। उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान में संचालित सरकारी योजनाएं पहले से कहीं अधिक सुदृढ़ हैं और शिक्षा के स्तर को ऊपर उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने सभी को विभागीय शासनादेशों का संग्रह करने और स्कूलों में ‘पेपर रीडिंग’ की योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने का सुझाव दिया और उन्होंने आधुनिक तकनीक पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज भले ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने हर क्षेत्र में जगह बना ली है, लेकिन वह कभी भी ‘गुरु’ का विकल्प नहीं बन सकता। उन्होंने परिषदीय शिक्षकों द्वारा दी जाने वाली रचनात्मक और संरचनात्मक शिक्षा के महत्व को रेखांकित किया। वहीं कार्यक्रम का संचालन कर रहे एआरपी रामानंद शुक्ला ने अतिथियों का स्वागत करते हुए संगोष्ठी के मुख्य बिंदुओं को सभी के सामने साझा किया तथा निपुण भारत मिशन के तहत संचालित गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उक्त अवसर पर ग्राम प्रधान कोटहा ज्ञान चंद मिश्रा, प्रधान समहन संतोष पटेल, प्रधान प्रतिनिधि खानपुर, ग्राम प्रधान धर्मपुर रेखा मिश्रा, प्रधान प्रतिनिधि औता विमल मिश्रा तथा जूनियर शिक्षक संघ उरुवा के अध्यक्ष विनोद मिश्रा, दिवाकर दत्त मिश्रा, एआरपी अजीत मिश्रा, जगदीश मिश्रा, रविशंकर द्विवेदी, अर्चना त्रिपाठी, अर्चना गुप्ता, शालनी कुशवाहा, ज्योति चौरसिया, गुड़िया मिश्रा, विद्या यादव, मंगला प्रसाद, ओमप्रकाश दुबे, सरस्वती द्विवेदी, संदीप पांडेय, राघवेंद्र सिंह, राजेश कोलहा, पुष्कर द्विवेदी, गिरीश चंद्र, चित्रपाल सिंह, पवन शुक्ला, अनुज श्रीवास्तव, अजय ओझा, कुशल नारायण, गीता यादव, रमाकांत यादव व विवेक मिश्रा आदि दो दर्जन से अधिक सम्मानित प्रधानगण, प्रधानाध्यापक, शिक्षक और विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष उपस्थित रहे। खंड शिक्षा अधिकारी उरुवा वरुण मिश्रा द्वारा अपने विद्यालय में उत्कृष्ट कार्य करने वाले ब्लॉक के शिक्षक चित्रा शुक्ला, माया तिवारी, शालनी शुक्ला, प्रतिभा अवस्थी, स्तुति श्रीवास्तव तथा रामसेवक आदि कई शिक्षकों को अंग वस्त्र तथा स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया तथा कार्यक्रम की सफलता के लिए बीआरसी लेखाकार कृष्ण कुमार शुक्ला व मुकेश शुक्ला को बधाई दी। अंत में पूर्व एआरपी राजेश मिश्रा ने कार्यक्रम में पधारें सभी ग्राम प्रधानों व प्रधानाध्यापकों व सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।।
