प्रयागराज के साउथ मलाका मे हुए 4 क़त्ल का हुआ खुलासा
बेटे ने अपने दोस्त के साथ मिलकर की थी माँ बाप और बहन की हत्या,नीचे आकर लुटे हुए माल के बटवारे मे कम मिलने पर दोस्त ने की अभिषेक की हत्या
आदर्श सहारा टाइम्स
कर्ज से लदे हुए बेटे अभिषेक वैश्य ने अपने दोस्त सनी गुप्ता के साथ मिलकर पहले अपने माता पिता और बहन की हत्या की फिर जब अपने ही घर से लूटे हुए माल का हिस्सा लगाना पड़ा तो अभिषेक थोड़ा देकर सनी गुप्ता को टरकाने लगा।
सनी गुप्ता ने कहा की अभिषेक तूने तो कहा था की जो मिलेगा आधा आधा बांटेंगे फिर अब क्यों मुकर गया। बस इसी बात पर सनी ने अभिषेक पर वार कर उसकी हत्या कर दी और सारा माल लेकर फरार हो गया। फिलहाल पुलिस प्रशासन ने आरोपी को 24 घंटे के अंदर पड़कर माल बरामद कर आरोपी को भेजा सलाखों के पीछे।
