मौनी अमावस्या पर सिरसा , छतवा, कोठरी,गंगा यमुना घाटों पर लाखों भक्तों ने लगाई आस्था की डुबकी

मौनी अमावस्या पर सिरसा , छतवा, कोठरी,गंगा यमुना घाटों पर लाखों भक्तों ने लगाई आस्था की डुबकी

आदर्श सहारा टाइम्स

मेजा, प्रयागराज। मौनी अमावस्या के पर्व पर शुक्रवार को कोठरी , सिरसा, छतवा गंगा यमुना घाटों में स्नान करने वाले भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा सुबह से ही गंगा और यमुना नदी के विभिन्न घाटों में स्नान करने वाले भक्तों की भीड़ लगी रही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गोताखोर और जल पुलिस भी गंगा और यमुना के विभिन्न घाटों पर मौजूद रही मौनी अमावस्या के पर्व पर भगवान विष्णु की पूजा का विधान है मौनी अमावस्या के महत्व के बारे में शिवपुराण में उल्लेख किया गया है कहा जाता है इस दिन दान देने से ग्रह दोष खत्म हो जाते हैं, साथ ही मौन व्रत रखने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है.
वैदिक ज्योतिष के अनुसार, मौनी अमावस्या तब मनाई जाती है जब माघ महीने के दौरान चंद्रमा और सूर्य मकर राशि में एक साथ आते हैं. मौनी अमावस्या के दिन चंद्रमा और सूर्य दोनों की संयुक्त ऊर्जा के प्रभाव से इस दिन का महत्व और भी अधिक हो जाता है. मकर राशि चक्र की दसवीं राशि है और कुंडली के दसवें घर में सूर्य मजबूत है जिले सिरसा छतवा कोठरी आदि गंगा घाट में स्नान करने वाले भक्तों की सुबह से भीड़ लगी रही गंगा स्नान करने के बाद भक्तों ने गंगाजल दूध फल फूल मिष्ठान धूप दीप नैवेध और हवन कर शिवालय और मंदिरों में प्रभु की पूजा कर देश और परिवार के कल्याण की कामना की इसी तरह मौनी अमावस्या के पर्व पर यमुना नदी के विभिन्न घाटों पर यमुना नदी के पवित्र जल में स्नान करने वाले भक्तों की भीड़ लगी रही सुबह से घाटों में हजारों भक्तों ने यमुना नदी के पवित्र जल में स्नान कर प्रभु की पूजा अर्चन की है सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय थाना पुलिस क्षेत्राधिकारी और उप जिला अधिकारी लगातार भ्रमण कर स्थितियों का जायजा लेते रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *