विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, मचा कोहराम

विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, मचा कोहराम

आदर्श सहारा टाइम्स

मेजा, प्रयागराज। (शैलेश कुमार कुशवाहा) मेजा थाना सिरसा चौकी अंतर्गत
छतवा गांव में विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। जिससे
परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर मेजा पुलिस मय फोर्स मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच पड़ताल में जुटे।
घटनाक्रम अनुसार छतवा गांव निवासी राजकुमार की पत्नी खुशबू (22) बुधवार की रात अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी।
सुबह जब परिजनों को जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया।
सूचना पर सिरसा पुलिस चौकी के उपनिरीक्षक गौरव यादव
पुलिस टीम के साथ पंहुचे और उसके मायके वालों को सूचना
देते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतका खुशबू का मायका मेजा थाना क्षेत्र के उसकी जरार गांव में
है। खुशबू की शादी पांच वर्ष पूर्व हुई थी, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *