डेलौहा में अवैध रूप चल रही आरा मशीन पर छापा पड़ने पर मचा हड़कंप
वन क्षेत्राधिकारी मेजा को आरा मशीन सीज करने का दिया आदेश _एसडीओ
आदर्श सहारा टाइम्स
मेजा ,प्रयागराज। मेजा क्षेत्र में वन विभाग की मिली भगत से डेलौहा मे अवैध रूप से लक्ष्मी सा मिल के नाम से आरा मशीन का किया जा रहा संचालन आरा मशीन संचालक लक्ष्मी नारायण पटेल की 13 सितम्बर 2023 को मृत्यु होने के बावजूद अवैध ढंग से वन विभाग द्वारा मोटी रकम लेकर चलवाया जा रहा था। छोटी मशीन का लाइसेंस लेकर बड़ी मशीन लगा कर चला रहे है।पत्रकार राजेश विश्वकर्मा ने 10/2/2024 को आईजीआरएस के माध्यम से शिकायत की थी। उसी को लेकर जांच करने पहुंची एसडीओ संगीता यादव के पहुंचने वन माफियाओं मे हडकंप मच गया। मौके पर अवैध भंडारण मे नीम, आम, महुआ, शीशम के बोटा पाया गया। और कई जगह नीम, जामुन,महुआ का हरा पेड़ काट कर डंप किया गया था उसको सीज कर वन रेंज भेजा जाएगा। इतना ही नही वन अधिनियम शासनादेश है कि वन क्षेत्र से 10 किलोमीटर दूर होने के बाद लाइसेंस देने का प्राविधान है लेकिन तथ्यो को छुपा कर 6किलोमीटर पर ही लाइसेंस दे दिया गया है। वन एसडीओ संगीता यादव ने इस पर कहा कि इसका सर्वे कराया जाएगा इसके अंतर्गत आता है तो आरा मशीन को उखड़वा कर लाइसेंस निरस्त कर दिया जायेगा। वन दरोगा देवेन्द्र कुमार द्वारा मोटी रकम लेकर हरे पेड़ पौधों की अवैध रूप से कटाई जा रही है। इससे हरे-भरे पेड़ बेरोक-टोक के काटे जा रहे हैं।