सम्पूर्ण समाधान दिवस पर कुल 386 शिकायतें आयी, 15 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया
आदर्श सहारा टाइम्स
प्रयागराज। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल की अध्यक्षता में शनिवार को हण्डिया तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने जनसमयाओं को सुनते हुए सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को उनके विभाग से सम्बंधित शिकायतों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्धता के साथ निस्तारित करने के निर्देश दिये है। जिलाधिकारी ने कहा कि जन-शिकायतों का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले बिंदुओं में से एक है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता स्वीकार्य नहीं है।सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर शिकायतकर्ता शिव कुमारी पत्नी रामनरेश पाण्डेय निवासी जरांव परगना केवाई तहसील हण्डिया के द्वारा उनकी जमीन पर कुछ लोगो के द्वारा अवैधानिक तरीके से निर्माण कराये जाने की शिकायत किए जाने पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी हण्डिया को प्रकरण की जांच कर नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए एक सप्ताह के अंदर कृतकार्यवाही से अवगत कराये जाने के लिए कहा है।
सम्पूर्ण समाधान दिवस पर कुल 386 शिकायतें आयी, जिनमें 15 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों को आज ही प्राप्त करते हुए उनको निर्धारित समयसीमा के अन्तर्गत गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही एवं उदासीनता पाये जाने पर सम्बंधित विभागों के अधिकारियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी। इस अवसर पर डीसीपी गंगानगर अभिषेक भारती, उपजिलाधिकारी हण्डिया दिग्विजय सिंह, तहसीलदार हण्डिया सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।