लखनपुर मेजा में पूर्व विधायक नीलम करवरिया की अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब

लखनपुर मेजा में पूर्व विधायक नीलम करवरिया की अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब

आदर्श सहारा टाइम्स

मेजा ,प्रयागराज। प्रयागराज यमुनापार मेजा विधानसभा से पूर्व विधायक रहीं नीलम करवरिया का हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन यमुनापार सहित प्रयागराज व उत्तर प्रदेश के भाजपाइयों सहित आम जनमानस में शोक की लहर
लखनपुर मेजा में पूर्व विधायक नीलम करवरिया की शव पहुंचते ही अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब।
शनिवार को रसूलाबाद घाट प्रयागराज में होगा अंतिम संस्कार। वृहस्पतिवार की रात्रि प्रयागराज यमुनापार मेजा विधानसभा से भाजपा की पूर्व विधायक रही नीलम करवरिया की तबियत बिगड़ने के बाद आईसीयू वार्ड में भर्ती होने की खबर सोशल मीडिया पर चलीं तो समूचे यमुनापार मे भाजपा कार्यकर्ताओं समर्थकों व आम जनमानस अपने नेता की स्वस्थ कामना हेतू दुआएं करने लगें। लेकिन कुछ घंटे बाद इलाज के दौरान मध्य रात्रि निधन होने की खबर ने सभी को झकझोर कर रख दिया। किसी को विश्वास ही नहीं हो रहा था, सभी एक दूसरे से जानकारी लेकर सुबह से ही कल्याणी देवी कोठी प्रयागराज पर समर्थकों भाजपाइयों का हुजूम उमड़ने लगा। सायं अपने सहज मृदूभाषी पूर्व विधायक नीलम करवरिया के अंतिम दर्शन पानें का हूजूम उमड़ पड़ा। मेजा क्षेत्र के ग्रामीणों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा आज हमने अपने ऐसे मार्गदर्शक संरक्षण नेता को खो दिया जिसकी जगह कोइ नहीं ले सकता, सदैव कमी खलेगी। यह पार्टी की और हम सब की अपूरणीय क्षति है। साथ ही परिजनों समर्थकों को इस अटूट दुःख को सहने की शक्ति संबल देने की ईश्वर से प्रार्थना किया।
बेटी समृद्धि, साक्षी और बेटा सक्षम सहित परिजनों का रो-रो बुरा हाल।पूर्व विधायक नीलम करवरिया अपने पीछे पति पूर्व बारा विधायक उदय भान करवरिया, बेटी समृद्धि व साक्षी करवरिया और बेटा सक्षम करवरिया सहित पूरा परिवार को छोड़कर परमधाम को चली गई समर्थकों के ऊपर पहाड़ सा टूट पड़ा। नीलम करवरिया मृदुभाषी और जनप्रिय नेता थीं, मेजा-बारा सहित यमुनापार में आमजन के दुःख सु:ख में सदैव तत्पर रहती थी। उनकी मृत्यु से अपार क्षति हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *