बदलने लगा मौसम, सुबह दिखने लगा कोहरा, जानिये आनें वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम…

बदलने लगा मौसम, सुबह दिखने लगा कोहरा, जानिये आनें वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम…

आदर्श सहारा टाइम्स

मेजा,प्रयागराज । मौसम में अब बदलाव देखने को मिल रहा है। रात में सिहरन तो सुबह कोहरा देखने को मिल रहा है। वहीं दिन में धूप का असर भी कम हो गया है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो इसी सप्ताह मानसून विदा हो जाएगा। वहीं जल्द ही धूप की तल्खी भी खत्म हो जाएगी। बदलते मौसम में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।

पिछले सप्ताह धूप तल्ख थी। इसके चलते उमस और गर्मी का असर अधिक था। हालांकि इस सप्ताह से मौसम बदलने लगा है। रात में सिहरन हो रही है। वहीं सुबह के वक्त कोहरे का असर दिख रहा है। इधर दो-तीन दिनों से शहरी और ग्रामीण इलाकों में सुबह के वक्त कोहरा दिख रहा है। मौसम में बदलाव के साथ ही मानसून की विदाई के संकेत भी मिलने लगे हैं।

अक्टूबर के पहले सप्ताह में हल्की बूंदाबादी हुई थी। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो इस सप्ताह मानसून यूपी से विदा हो जाएगा। उसके बाद मानसून की बारिश के आसार नहीं है। लोकल इफेक्ट की वजह से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *