जवाहर नवोदय विद्यालय मेजा खास में बालिकाओं विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित किया गया
आदर्श सहारा टाइम्स
मेजा, प्रयागराज। जवाहर नवोदय विद्यालय मेजा खास में बालिकाओं विज्ञान प्रदर्शनी और विज्ञान ज्योति कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के वैज्ञानिक अनुसंधान को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न मॉडलों का निर्माण और प्रदर्शनी का आयोजन किया गया इस प्रदर्शनी में बालिकाओं ने विभिन्न प्रकार के वैज्ञानिक मॉडल को बनाकर प्रस्तुत किया। इस प्रदर्शनी का आयोजन में श्रीमती दीपिका श्रीवास्तव श्रीमती कामिनी सिन्हा श्रीमती बिंदु यादव ने अपना अमूल्य योगदान प्रस्तुत किया। अभिषेक श्रीवास्तव ने भी बच्चों के प्रतिभा को निखारने में मदद किया।
प्रभारी प्राचार्य डॉक्टर पीके मिश्रा के अनुसार वैज्ञानिक सोच के अनुसार क्रियात्मक मॉडल बनाकर बच्चे अपनी प्रतिभा को निखार रहे हैं। देश के विकास के लिए वैज्ञानिक अनुसंधान बहुत आवश्यक है।
वरिष्ठतम शिक्षक डॉ डीके त्रिपाठी ने बच्चों के योगदान की सराहना किया। डॉ अरविंद चौधरी के अनुसार ऐसी गतिविधियां भविष्य के वैज्ञानिक बनने का मार्ग प्रशस्त करती है।
डॉ रजनीश परिहर चंदन सिंह और उमंग गोयल ने इस प्रदर्शनी के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका अदा किया।