यमुनापार में विशाल पर्वतारोहण का आयोजन 8 दिसम्बर को बड़ोखर में

यमुनापार में विशाल पर्वतारोहण का आयोजन 8 दिसम्बर को बड़ोखर में

कार्यक्रम को लेकर आयोजित बैठक सम्पन्न

आदर्श सहारा टाइम्स

कोरांव, प्रयागराज। पर्यटन विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु विगत वर्षों की भर्ती इस वर्ष भी पर्वतारोहण कार्यक्रम आयोजित किए जाने के संबंध में क्षेत्रीय सम्भ्रांत नागरिकों की बैठक रविवार को फूल चन्द्र सिंह की अध्यक्षता में कृषक शांति निकेतन इंटर कॉलेज बड़ोखर में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय के अनुसार आगामी 8 दिसंबर रविवार को पर्वतारोहण का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए यमुनापार पर्यटन विकास समिति के अध्यक्ष सुरेश कुमार कुशवाहा ने बताया कि पर्वतारोहण की पूर्व सध्या पर एक कवि सम्मेलन का भी आयोजन होगा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित यमुनापार विकास समिति के अध्यक्ष पत्रकार गजेन्द्र प्रताप सिंह ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहाकि पर्वतारोहण का यह आयोजन पर्यटन विकास के साथ ही पर्यावरण संरक्षण एवं अपनी धरोहरो को संरक्षित करने का प्रेरक प्रयास है जिसमें सुशिक्षित लोगों की सहभागिता महत्वपूर्ण है। बैठक में समिति के सचिव सुनील कुमार केशरी, बुद्धसेन पाण्डेय, आशिफ खांन, अमर बहादुर, सुधीर कुमार केसरी, सुमन शुक्ला, आजाद विश्वकर्मा, विशाल केसरी, अंकुश मिश्रा, गोविन्द कुमार, विश्वनाथ प्रताप सिंह, राकेश पटेल आदि ने भी विचार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *