कच्चे घर की छत गिरने से घर में सो रहे परिवार घायल, मचा हड़कंप

कच्चे घर की छत गिरने से घर में सो रहे परिवार घायल, मचा हड़कंप

सहारा सन्देश टाइम्स

कौशाम्बी। जिले में कच्चे घर में सो रहे परिवार पर देर रात अचानक छत गिर गई, कच्चे घर की छत गिरने से नीचे सो रहे सभी लोग मलबे में दब गए,कड़ी मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला गया,जिसमे दो मासूम बच्चे गंभीर घायल हो गए,जिन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सैनी कोतवाली क्षेत्र के पहाड़पुर कोदन गांव के वीरेंद्र कुमार विश्वकर्मा अपनी पत्नी मीना देवी और दो मासूम बच्चियों मीनाक्षी 6 वर्ष और मानवी 3 वर्ष के साथ घर के अंदर सो रहे थे,देर रात अचानक घर की छत भरभरा कर गिर गई, जिसमें सभी लोग दब गए।उन्होंने शोर मचाया तो पड़ोस के लोग दौड़े आए और मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला गया,जिसमे दोनो मासूम बच्चियां गंभीर घायल हो गई।जिन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहा इनकी हालत नाजुक बनी हुई है। फिलहाल शासन प्रशासन जांच पड़ताल में जुटी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *