सोनार का तारा गांव में स्थित एटीएम से बैटरी चोरी की घटना का पुलिस ने किया खुलासा

 

सोनार का तारा गांव में स्थित एटीएम से बैटरी चोरी की घटना का पुलिस ने किया खुलासा

एटीएम बैटरी चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

आदर्श सहारा टाइम्स

मेजा,प्रयागराज ।  मेजा थाना क्षेत्र के सोनार का तारा गांव में स्थित एटीएम से बैटरी चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मेजा पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए चोरी की गई तीन बैटरियां, एक मोबाइल फोन, 3870 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त ऑटो रिक्शा बरामद किया है। पुलिस ने मामले में आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

वीओ-

12 जून को सोनार का तारा स्थित हिताची पेमेंट्स सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के एटीएम से बैटरियां चोरी होने की शिकायत शशिकांत गुप्ता ने मेजा थाने में दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और घटना के खुलासे के लिए टीम गठित की गई।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गांव मोड़ जाने वाले चौराहे के पास से तुषार केसरवानी उर्फ कुट्टू, सत्यम सिंह उर्फ बलदेव और मोफिद अहमद उर्फ अल्टू को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई तीन बैटरियां, एक मोबाइल फोन, 3870 रुपये नकद तथा वारदात में इस्तेमाल किया गया ऑटो रिक्शा यूपी-70-पीटी-2263 बरामद किया गया।

पूछताछ में तुषार केसरवानी ने बताया कि उसने अपने साथी सत्यम सिंह के साथ मिलकर एटीएम से तीन बैटरियां चोरी की थीं और उन्हें मोफिद अहमद उर्फ अल्टू की कबाड़ी की दुकान पर 7012 रुपये में बेच दिया था। पुलिस के अनुसार बरामद नकदी उसी रकम का हिस्सा है, जबकि शेष रकम खर्च की जा चुकी थी। सत्यम सिंह ने बताया कि उसे मिले हिस्से के पैसों से उसने एक सेकेंड हैंड मोबाइल खरीदा था, जिसे भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। वहीं मोफिद अहमद ने बैटरियां खरीदने की बात स्वीकार की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *