उरुवा भारत गैस सिलेंडर डिलीवर दिखा उपभोक्ता को नही मिला, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश
भारत गैस ऐजेंसी उरुवा पर घोटाला कनेक्सन बंद होने का दिया हवाला
आदर्श सहारा टाइम्स
मेजा, प्रयागराज । मेजा क्षेत्र में एक उपभोक्ता ने भारत गैस सिलेंडर डिलेवरी में कथित धोखाधड़ी की शिकायत की है उपभोक्ता का सिलेंडर डिलेवरी दिखाया गया है लेकिन उसे प्राप्त नहीं हुआ है जबकि एजेंसी उसके कनेक्शन को बंद बता रही है ऊंचडीह बाजार निवासी बुद्धसेन वर्मा जिनका संगम भारत गैस उरूवा एजेंसी में कनेक्सन संख्या 0359 है एक सप्ताह पहले केवाईसी करवाने गये थे उन्हें बताया गया की उनका खाता बन्द है इसके बावजूद 28 मार्च को बुद्धसेन वर्मा को एक संदेश मिला इसमें उनके सिलेंडर की डिलीवरी की पुष्टि की गई थी अगले दिन 29 मार्च को उन्होंने एजेंसी मैनेजर से बात की जिन्होंने उन्हें दोपहर 2:00 बजे आने को कहा एजेंसी पहुंचने पर कर्मचारियों ने फिर दोहराया कि उनका कनेक्शन 2023 से बंद है वर्मा ने सवाल उठाया कि उनका कनेक्शन बंद है तो सिलेंडर कैसे डिलीवरी हो सकता है यह घटना साथ ही बिना बुकिंग के डिलीवरी होने की अन्य रिपोर्ट गैस ऐजेंसी द्वारा कथित अनियमितताओं और संभावित घोटाले की ओर इशारा करती है इस स्थिति के कारण उपभोक्ताओं को असुविधा और भीड़ का सामना करना पड़ रहा है वर्मा और अन्य प्रभावित उपभोक्ता उच्च अधिकारियों से मामले की गहन जांच करने और एजेंसी के खिलाफ उचित कार्रवाई करने का आग्रह कर रहे हैं जब वर्मा ने आगे पुछताछ की तो कुछ ऐजेंसी कर्मचारियों ने उन्हें डिलीवरी ब्यक्त से बात करने का सुझाव दिया हालांकि डिलीवरी ब्यक्त ने बताया की उन्हें वर्मा की कोई रसीद नही मिली है और उसने उन्हें सीधे ऐजेंसी से सम्पर्क करने की सलाह दी जिसमें मामला उलझ गया है। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश।
