मकान हाई टेंशन तार के नीचे बना रहे थे छू गई सरिया मजदूर की मौत, मचा कोहराम

मकान हाई टेंशन तार के नीचे बना रहे थे छू गई सरिया मजदूर की मौत, मचा कोहराम

आदर्श सहारा टाइम्स

कौशाम्बी। संदीपन घाट थाना क्षेत्र में हाई टेंशन तार के नीचे बिना अनुमति के मकान बनाया जा रहा था घर के ऊपर से हाई टेंशन तार गई थी सरिया सीधी करते समय हाई टेंशन तार से सरिया छू गई जिससे मजदूर की मौत हो गई बिना अनुमति लिए हाई टेंशन तार के नीचे कैसे मकान बनाया जा रहा था यह बड़ा सवाल खड़ा है ।जानकारी के अनुसार,संदीपन घाट थाना क्षेत्र के क्यामुद्दीनपुर गांव निवासी विष्णु पटेल के निर्माणाधीन मकान में गुरुवार को लिंटर डालने की तैयारी चल रही थी। मकान के ऊपर से पूर्व से हाई टेंशन तार गुजरी थी लेकिन बिजली विभाग से मकान निर्माण की अनुमति नहीं ली गई थी इसी दौरान मजदूर संतोष कुमार पटेल उम्र 29 वर्ष पुत्र स्वर्गीय मिश्री लाल पटेल,निवासी मारूफपुर अमहा भरवारी थाना कोखराज,सरिया का जाल बांध रहे थे मकान के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन से मजदूरों की लापरवाही से लोहे की सरिया छू गई तेज करंट की चपेट में आते ही एक मजदूर संतोष पटेल बुरी तरह झुलस गया साथ में काम कर रहे अन्य मजदूरों और मकान मालिक ने घायल मजदूर को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मूरतगंज पहुंचाया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया संतोष मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके परिवार में पत्नी,एक मासूम बेटा और एक बेटी हैं। जवान मुखिया की असमय मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। घटना की सूचना मिलते ही संदीपन घाट पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है सुरक्षा मानकों की अनदेखी और हाईटेंशन बिजली लाइनों के खतरे को नजर अंदाज कर मकान निर्माण पर सवाल खड़े हो रहे हैं मजदूर की थोड़ी सी चूक से परिवार का सहारा हमेशा के लिए चला गया। फिलहाल पुलिस प्रशासन जांच पड़ताल में जुटी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *